Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

आत्मानं प्रतिकूलानी परेषां न समाचरेत् |

Share post:

आत्मानं प्रतिकूलानी परेषां न समाचरेत् |
कांग्रेस भारत के लोगों पर परिवारवाद का शासन चलाया अपना विरासत समझने लगी थी उस को क्या पताथा यह दशा होगी उसकी ? अब सत्तासे अलग हो बेचैन हो उठी मानो,जैसीे पानी से मछली को अलग होने की दशा जैसी | हमारे मीडियाकर्मियों के पास सवाल करने का सलीका नहीं वरना एक सवाल में जुबान बंद हो जाये |

कल मंदसोर MP जाने के लिए कितना ड्रामा किया जब वहां कर्फ्यू {धारा 144 } लगी हुई है उसका उलंघन कर वहाँ जाने को क्या दर्शाता है ? वह यह बताना चाह रहे थे देश के लोगों को कि BJP सरकार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को रोकने के लिए कोई कानून नहीं है अथवा ताकत ही नहीं है |

मिडिया वाले उसके पीछे पीछे ऐसे भाग रहे जैसा एक जीव दुसरे जीव को देख कर उसके पीछे भागने लगते हैं | जब की सबको चाहिए था उसकी उपेक्षा करना दुनिया के लोगों ने यह देखा भी है की एक को देख कर दूसरा जीव जब चिल्लाने लगता है उसे छेड़ने पर वह और चिल्लाता है,
यही दशा थी |

जब की मिडिया वालों को चाहिए था उसी को यानि राहुल को पूछते की 1947 से इस देश पर तुम्हारे बाप दादी और उनके भी बाप ने मिलकर शासन किया उस काल में भी तुमने किसी औरों के साथ यह दुर्व्यवहार किया है अथवा नहीं ? पहले अपनी इतिहास तो पढ़ लेते | तुमने अपने परिवार का इतिहास तो पढ़े ही नहीं और गीता, उपनिषद पढ़ने लगे ?

जब तुमने दूसरों के साथ दुर्व्यवहार किया है फिर यह आशा किस लिए रखते हो की तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार हो ? महाभारत में यही तो कहा गया आत्मानं प्रतिकूलानी परेषां न समाचरेत् |

काग्रेस औरों के साथ अगर यह व्यवहार ना किया होता तो उनके साथ भी यह नहीं होता | बबूल का पेड़ बोया तो कांग्रेस का ही है अपना पैत्रिक संपत्ति समझ लेना पुरे देश को यह कैसी मानसिकता रही इन कंगेरिसियों की ?

अब देश के लोगों ने इन सभी धूर्तता को समझ कर ही सिरे से नकार दिया कांग्रेस को अब तिलमिलाने लगे | भाई यही तो प्रकृति का नियम है परिवर्तन- देश के लोग अगर समय से ना जागते तो शायद अब तक यह देश फिरसे ईसाई प्रधान बनगया होता |

इन कांग्रेसियों को यह पता नहीं की मुसमानों ने इतने वर्ष शासन चलाया उन्हें भी खाली करना पड़ा | अंग्रेजों के शासन को भी भारतियों ने उखाड फेका, तो तुम कांग्रेसियों का तानाशाह को हम भारत के लोग कब तक सहन करते ?

पर बबलू राहुल जी आप यह तो बताएं की तुम्हारे दामन पकड़ा था मुलायम सिंहऔर अखिलेश ने उन पिता पुत्र की तो तुमने UP से नाम व निशान मिटा दिए और अपना भी मिटवाए | अब MP में भी दंगा करवा कर सत्ता हासिल करना चाहते हो क्या ? यह सवाल सभी पत्रकारों को मिलकर करना चाहिए था | पर हमारे देशकी मिडिया भी ऐसी है यह मुह देखा बात करते हैं जिस से देश में जिन बातों का प्रचार होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है |
महेन्द्रपाल आर्य = 9/6/ 17

Top