Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

आर्य जनों को एक नई जानकारी |

Share post:

|| आर्य जनों को एक नई जानकारी ||
हैद्रावाद से मेरे ही तैयार किए सुब्रतो चंदा का फोन आया | इससे कई दिन पहले भी एक मोलवी से बात कराई जो बीच में ही भाग गया |

कल 22 अप्रिल 20 को सुब्रितो ने मेरे परिचित भाई संतोष जी से संपर्क किया संतोष जी हैद्रावाद कोर्ट में वकील है | इन वकील ने अपने किसी एक मुस्लिम वकील से बात की, विषय कुरान कलामुल्लाह है इसका प्रमाण क्या है ?

उनसे देर तक बात हुई मुझे फोन पर लिया था, जब वह मुस्लिम वकील सवालों में घिरे तो कहा मेरे एक जानकार हैं इस्लामिक स्कोलर उनको संपर्क में लेता हूँ |

उन्हें भी संपर्क में लिया उनकी आवाज़ से मैं पहचान गया, जो IRF हैदराबाद के संचालक हैं | आप लोगों ने भी कई बार न्यूज़ चेनल में देखा हैं |

इन लोगों से मेरी जो बातें हुई है उसकी रेकोडिंग मैं पहलवान धर्म वीर जी को भेज दिया है | और धर्म वीर जी का फोन नो0 9911380369 भी उन्हें दिया है |

अब इसकी प्रतिक्रिया क्या आती है इसके प्रतीक्षा में हम और आप बैठे हैं |

यह जो भी मेरे किये कार्य है, आप लोगों को पता होना चाहिए की यह सभी काम सत्यार्थ प्रकाश केआधार पर ही है | जितने भी परावर्तनअबतक मेरे द्वारा किया कराया गया है इसका आधार सत्यार्थ प्रकाश ही है |

सभी इस्लाम और ईसाइयत को सत्यार्थ प्रकाश के सामने निरुत्तर किया है | कितने पादरी, नन -तथा मौलानाओं को इसी सत्यार्थ प्रकाश के सामने नतमस्तक होना पड़ा है |

इन इस्लाम और ईसाइयों के पास इस सत्यार्थ प्रकाश में ऋषि के उठाये गये सवालों का जवाब नहीं है | और न जवाब जिन्दगी में कभी दे सकते हैं |

किन्तु दुर्भाग्य आर्य कहलाने वालों के लिए यह है की इसी सत्यार्थ प्रकाश पर प्रतिवंध लगाने का काम अग्निवेश मुसलमानों को साथ लेकर करने का प्रयास किया हैं |

आर्य समाज वालों में दम नहीं की ऐसे मिथ्या वादी, और इसलाम के समर्थक को उमर खालिद जैसे राष्ट्रद्रोही के समर्थकों को ऋषि दयानन्द की संस्था से निकाल पाने | न जाने क्या कमी है और कहाँ कमी है ?

आर्य समाजियों से जानने के लिए बैठे =महेन्द्रपाल आर्य = 23 /4 /20

Top