Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

   || ईश्वरीय ज्ञान, और मानव कृत ज्ञान में अन्तर ||

Share post:

|| ईश्वरीय ज्ञान, और मानव कृत ज्ञान में अन्तर ||

यह अपने आप में एक बहुत बड़ा विषय है, विशेष कर मेरे सामने कारण जब मैं दुनिया वालों से कहता हूँ कोई भी मजहबी पुस्तक ईश्वरीय नही है, तो लोग मुझसे यही सवाल करते हैं फिर वेद ही ईश्वरीय ज्ञान किस प्रकार है ? यद्यपि मैं बहुत बार लिखा भी, और विडिओ भी बनाकर डाला | फिर भी थोड़ी सी जानकारी मैं ऋषिवर देव दयानंद की विचारों कोआप लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रहा हूँ |

ऋषि दयानंद जी ने यजुर्वेद के =आ० 31 के मन्त्र न० 7 का प्रमाण दिया है जो निम्न है |

तस्माद्यज्ञात्ससर्वहुत ऋचः समानी जज्ञिरे | छ्न्दासी जज्ञिरे तस्माद्यजुस्तास्माद ज़ायत ||

 

सत् जिसका कभी नाश नहीं होता,चित् जो सदा ज्ञानस्वरुप है, जिसको अज्ञान लेश भी कभी नही होता,आनन्द जो सदा सुखः स्वरुप्, और सब को सुखः देने वाला है, इत्यादि लक्षणो से युक्त पुरुष जो सब् जगह मे परिपूर्ण हो रहा है, जो सब मनुष्यों का उपासना के योग्य इष्टदेव और सब सामर्थ से युक्त है,उसी परब्रह्म से {ऋचः}ऋग्वेद {यजु:}यजुर्वेद {समानी}सामवेद और {छन्दासी } इस शब्द से अथर्व भी यह चारों वेद उत्पन्न हुए हैं | इसी लिए सब मानुषों को उचित है की वेदों का ग्रहण करें और वेदोक्त रीती से ही चलें |

 

“जज्ञिरे” और “अजायत” इन दोनों कृयाओं के अधिक होने से वेद अनेक विद्याओं से युक्त है ऐसा जाना जाता है | वैसे ही “तस्मात्” इन दोनों पदों के अधिक होने से यह निश्चय जानना चाहिए की ईश्वर से ही वेद उत्पन्न हुए हैं किसी मनुष्य से नहीं |

 

वेदों में सब मन्त्र गायत्रयादी छंदों से युक्त ही है | फिर छन्दासी इस पद के कहने से चौथा जो अथर्वेद है,उसकी उत्पत्ति का प्रकाश होता है | शतपथ आदि ब्राह्मण और वेदमंत्रों के प्रमाणों से यह सिद्ध होता है की यज्ञ शब्द से विष्णु का और विष्णु शब्द से सर्वव्यापक जो परमेश्वर है उसी का ग्रहण होता है, क्यों की सब जगत की उत्पत्ति करनी परमेश्वर में ही घटती है,अन्यत्र नहीं |

 

जो सर्व शक्तिमान परमेश्वर है उसी से {ऋच:}ऋग्वेद {यजु:}यजुर्वेद सामानी सामवेद {अंगिरस:} अथर्वेद, यह चारों उत्पन्न हुए | इसी प्रकार रूपकालंकार से वेदों की उत्पत्ति का प्रकाश ईश्वर करता है की अथर्वेद मेरे मुख के समतुल्य और सामवेद लोमों के समान यजुर्वेद हृदय के समान और ऋग्वेद प्राण के समान है | {ब्रूहि कतम:स्विदेव स:} कि चारों वेद जिससे उत्पन्न हुए हैं सो कौनसा देव है, उसको तुम मुझ से कहो ? इस प्रश्न का यह उत्तर है कि = जो सब जगत का धारणकर्ता परमेश्वर है उसका नाम स्कम्भ है, उसी को तुम वेदों का कर्ता जानों और यह भी जानों कि उसको छोड़ कर मनुष्यों को दूसरा किसी को भी इष्ट देव नहीं है और ना किसी और को इष्ट देव मानना चाहिए | और ना उसे छोड़ कर कोई और इष्ट देव हो सकता है | ऐसा कौन अभागा मनुष्य होगा जो वेदों के कर्ता सर्वशक्ति मान परमेश्वर को छोड़ दुसरे को ईश्वरमान कर उसकी उपासना करें |

 

नोट :- यहाँ ऋषि ने वेदका प्रमाण दे कर बताया परमेश्वर के गुणों को, कि | उसमें गुण है दया करना, सुख को देना,प्राणी मात्र का कल्याण करना आदि | उसे विष्णु भी कहा गया सब जगह विचरण करने वाला आदि |

अल्लाह में यह गुण नहीं है, अल्लाह अगर जीवों पर दया करते तो कुर्वानी का आदेश कैसे देते ? यहाँ तक कि कुर्वानी देने वाला जानवर कैसा हो वह भी अल्लाह ने बताया है सूरा =मायदा=आयत 3 में= इस प्रकार बताया गया है देखें  |

حُرِّمَتْ عَلَيْكُمُ الْمَيْتَةُ وَالدَّمُ وَلَحْمُ الْخِنزِيرِ وَمَا أُهِلَّ لِغَيْرِ اللَّهِ بِهِ وَالْمُنْخَنِقَةُ وَالْمَوْقُوذَةُ وَالْمُتَرَدِّيَةُ وَالنَّطِيحَةُ وَمَا أَكَلَ السَّبُعُ إِلَّا مَا ذَكَّيْتُمْ وَمَا ذُبِحَ عَلَى النُّصُبِ وَأَن تَسْتَقْسِمُوا بِالْأَزْلَامِ ۚ ذَٰلِكُمْ فِسْقٌ ۗ الْيَوْمَ يَئِسَ الَّذِينَ كَفَرُوا مِن دِينِكُمْ فَلَا تَخْشَوْهُمْ وَاخْشَوْنِ ۚ الْيَوْمَ أَكْمَلْتُ لَكُمْ دِينَكُمْ وَأَتْمَمْتُ عَلَيْكُمْ نِعْمَتِي وَرَضِيتُ لَكُمُ الْإِسْلَامَ دِينًا ۚ فَمَنِ اضْطُرَّ فِي مَخْمَصَةٍ غَيْرَ مُتَجَانِفٍ لِّإِثْمٍ ۙ فَإِنَّ اللَّهَ غَفُورٌ رَّحِيمٌ [٥:٣]

 

(लोगों) मरा हुआ जानवर और ख़ून और सुअर का गोश्त और जिस (जानवर) पर (ज़िबाह) के वक्त ख़ुदा के सिवा किसी दूसरे का नाम लिया जाए और गर्दन मरोड़ा हुआ और चोट खाकर मरा हुआ और जो कुएं (वगैरह) में गिरकर मर जाए और जो सींग से मार डाला गया हो और जिसको दरिन्दे ने फाड़ खाया हो मगर जिसे तुमने मरने के क़ब्ल ज़िबाह कर लो और (जो जानवर) बुतों (के थान) पर चढ़ा कर ज़िबाह किया जाए और जिसे तुम (पाँसे) के तीरों से बाहम हिस्सा बॉटो (ग़रज़ यह सब चीज़ें) तुम पर हराम की गयी हैं ये गुनाह की बात है |

 

(मुसलमानों) अब तो कुफ्फ़ार तुम्हारे दीन से (फिर जाने से) मायूस हो गए तो तुम उनसे तो डरो ही नहीं बल्कि सिर्फ मुझी से डरो आज मैंने तुम्हारे दीन को कामिल कर दिया और तुमपर अपनी नेमत पूरी कर दी और तुम्हारे (इस) दीने इस्लाम को पसन्द किया पस जो शख्स भूख़ में मजबूर हो जाए और गुनाह की तरफ़ माएल भी न हो (और कोई चीज़ खा ले) तो ख़ुदा बेशक बड़ा बख्शने वाला मेहरबान है |

 

नोट :- खुदा बड़ा बख्सने वाला महरबान है बताया पशु काटने का आदेश देने वाला महरबान क्यों और कैसे हो सकता है ? जब की परमात्मा का स्वाभाविक गुण है दया करना | यही भेद है वेद और कुरान में या ईश्वरीय ज्ञान और मानव कृत ज्ञान में दुनिया के लोग इसे जानते तक नहीं

जिस पशु को जबह उसके सिंघ टूटे ना हो कान कटे ना हों दूम कटा ना हो टांग टूटे ना हो आदि यह अल्लाह का ही हुक्म है फिर अल्लाह की दया कहाँ और किस पर ?

 

इस प्रकार ईश्वरीय ग्रन्थ और मानव कृत ग्रंथों में अंतर है अब तक मैं बहुत प्रमाण दे चूका हूँ लेखनी के माध्यम से और विडिओ के माध्यम से भो आप लोग भली प्रकार उसे सुनें समझें और सत्य को ग्रहण कर मानवता का परिचय दें, अथवा मानव कहलाने का हकदार बने | इन मजहबी दुकानदारों से छुटकारा पायें धन्यवाद के साथ =महेन्द्रपाल आर्य =वैदिकप्रवक्ता = 20 / 1 /21

 

Top