Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

क्या दिखा रहा है रात 8 बजे का समाचार zee न्यूज़

Share post:

क्या दिखा रहा है रात 8 बजे का समाचार zee न्यूज़ ?
भारत वासियों मैं अभी Zee न्यूज़ चेनल रात्रि 8 बजे का प्रोग्राम देख रहा हूँ, खूबी इस चेनल की यह रही की यह चेनल नोट बंदी के प्रोग्राम को सम्पूर्ण देश में घूम घूम कर इनके रिपोटरों ने एकत्र किया है |
 
जिन जिन प्रान्तों के इलाके से चुन कर आये लोकसभा सदस्यों के मतदाताओं से नोट बन्दी पर लोगों के राय को इकठ्ठा किया |
चाहे वह नोट बंदी का विरोध करने वाला सांसद हो, अथवा नोट बंदी का समर्थन करने वाला सांसद हो उन्ही इलाके से वहां की जनता से उनकी राय नोट बंदी के पक्ष में है अथवा विरोध करने वालों सांसदों का है यह दिखाया जा रहा है |
 
अब वह सांसद नोट बंदी का विरोध करने वाला कांग्रेसी राहुल गाँधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली की जनता हो | अथवा नोट बंदी का विरोध करने वाला कांग्रेसी नेता सुरजेवाला हो | इन कांग्रेसी नेताओं को जीत दिलाने वाली जनता ने उन नोट बंदी के समर्थन नही किया है | उन कांग्रेसी नेताओं के पक्षमें लोगोंने अपना समर्थन नही दिया |
इस से भारतीय जनता को साफ पता लगरहा है, की आने वाला समय में इन कांग्रेसी नेताओं के सुपडा साफ है | इन कांग्रेसी नेताओं से मैं यही कहना चाहूँगा की अभी zee न्यूज़ को जरुर देखें |
 
भारत भर घूम घूम कर नोट बंदी अथवा मोदी जी के फैसला का विरोध करने वाली बंगाल के मुख्यमन्त्री ममता के लिये न्यूज़ में कहा गया उनका आन्दोलन फ्लॉप हो गया | उन्हें कहीं से किसी का भी समर्थन नही मिला | यहाँ तक की जहाँ से ममता जी ने चुनाव जीती है बंगाल के उन लोगों ने भी ममता को समर्थन नही दिया | और लोगों ने नोट बंदी का समर्थन किया है |
 
नोट बंदी का विरोध करने वाले मुलायम सिंह हो, मुलायम पूत्र को और पूत्रवधु को जिताने वालों ने भी नोट बंदी का समर्थन किया है | मायावती हाथी के नाम राजनीती करने वाली जो नोट बंदी का विरोध कर रही हैं, उन्हें जिताने वालों ने भी नोट बंदी का समर्थन किया है |
 
मैं किनका किनका नाम लिखूं प्रायः नोट बंदी के विरोधी नेताओं को जिताने वालों ने ही नोट बंदी का समर्थन किया है सम्पूर्ण भारत का यह नतीजा है जो इस चेनल में दिखाया गया है | असादुद्दीन ओवैसी नोट बंदी का विरोधी है, किन्तु उन्हें जिताने वाले जनता ने नोट बंदी का समर्थन किया |
 
काला धन रखने वाले आज तो दुनिया वालों ने देखा ही, दिल्ली के एक वकील के घर से क्या कुछ मिला है | कहाँ गये दिल्ली के मुख्यमंत्री नोट बंदी का विरोध करने वाला अरविन्द केजरीवाल ? आज उनकी बोलती बंद किस लिये है, जीव कटवाने के बाद भी तो दिल्ली में ममता बनर्जी के साथ खड़े होकर बोल रहे थे आज वह चुप किस लिये हैं ?
 
साथ ही दुनिया वालों ने देखा है पूर्व प्रधान मन्त्री मनमोहन सिंह जी का भी नाम किसने किस विषय में लिया है, वह भी सामने आ ही गया | अब तो बारी है पहले सोनिया और राहुल माँ बेटे का, आगे आगे देखते जायें होता है क्या ?
 
प्रधान मन्त्री जी ने साफ कहदिया कोई बख्शे नही जायेंगे सब की खबर ली जायगी सब बड़ी बड़ी मछलियाँ जाल में फंसेंगे, निकलना भारी हैअब वह किसी भी पार्टी का नेता हो गलत तो गलत ही है चाहे अपने पास हो किसी और के पास हो | गलत को ही पकड़ा जायगा पकड़े जा रहे हैं पकड़े जायेंगे |
 
भारत के जागरूक जनता से मैं अपील करता आया हूँ और अपील करूंगा की अभी जो हमने zee न्यूज़ में देखा और सुना है आप लोगों को ठीक इसी प्रकार आप लोगों का कीमती वोट भी नोट बंदी के समर्थन में आना चाहिए |
 
उ०प्र० के चुनाव में कांग्रेस हो, हाथी,हो अथवा साईकिल की टायर पन्चर होजाना चाहिए और इन्हें वह पन्चर बनवाने का भी अवसर ना मिले | अगर सही में आप लोग नोट बंदी का समर्थन कर रहे हैं तो उन नोट बंदी के विरोधियों को जवाब देनाही चाहिए धन्यवाद के साथ |
महेन्द्रपाल आर्य =वैदिक प्रवक्ता =दिल्ली =11/12/16=

Top