Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

ताहिर अली की चुनौती स्वीकार महेन्द्रपाल आर्य =

Share post:

मियां ताहिर अली की चुनौती स्वीकार=

महेन्द्रपाल आर्य की और से लिखित स्वीकृति ||

Tahir Ali Mahendar pal ji main aap se dharm ke mamle par baat Karna chahta hoon aur aapke har sawal ka JAWAB bhi doonga jab bhi aapke paas wakt ho mujhe bata Dena agar aapka jawab na Mila to main Ye sanjhunga ki aapka gyan adhoora hai |

ताहिर अली ने क्या लिखा उसके जवाब में मैंने क्या बताया आप लोगों के सामने है |

सभी मित्रमंडली को सादर नमस्ते = यहाँ मैं देख रहा हूँ कोई मियाँ ताहिर अली साहब हैं जो मुझ से सवाल जवाब करना चाहते हैं | और उन्हों ने लिखा है की अगर मैं उनको जवाब नहीं दिया तो वह यह समझेंगे मेरी ज्ञान आधूरी है | बहुत अच्छी बात है मैं भी आपका स्वागत करता हूँ और आप से सवाल जवाब करने को तैयार हूँ | आप ने कोई जगह और समय नहीं बताया की कहाँ किस जगह और कब बैठना चाहते हैं ? मुझे अगर समय तथा स्थान बताना है | तो मैं आप को दिल्ली के आर्य नगर आर्य समाज पहाड़ गंज नई दिल्ली 55 इस जगह पर डिबेट करने का स्थान दिया | रही बात समय की तो मैं अगस्त तक व्यस्त हूँ सितम्बर 10 /017 = का समय दिया | कहीं ऐसा ना हो की मेरा समय देने पर भी आप ना आयें और मेरा वक्त बर्बाद हो , कारण इससे पहले भी कई लोगों ने ऐसा ही किया मेरा समय लिया मै समय पर पहुंचा किन्तु मेरे समय को लेने वाले नहीं आयें | आप से मेरी गुजारिश है की डिबेट करने से पहले कुछ शर्तें होती है उसे सरकारी स्टम्प पेपर में वकील द्वारा बनाया जाता है | जैसा यह लिखना होगा किस विषय पर डिबेट होना है ? विषय का निर्धारण | और उसमें यह भी उल्लेख रहेगा की मैं अगर हार गया आपके पास, तो आप के जो भी मजहब हो उसे मैं स्वीकार कर लूँगा | और आप मुझसे डिबेट में हार गए तो आप को मेरे धर्म सत्य सनातन वैदिक धर्म को स्वीकारना पड़ेगा | आप अगर दिल्ली में हैं तो तीस हजारी कोर्ट में K 154 न० चेम्बर में वकील SK वशिष्ट जी होंगे इसी चेम्बर में आप जाएँ बैठ कर कागज बनवा लें | मै वहां ना भी रहूँ तो यह काम हो जायगा | मैंने आप को पूरा परिक्रिया बता दिया गेन्द आप के पाले में ही है आप जब चाहें इस काम को कर सकते हैं | आप ने ही लिखा है मुझसे सवाल जवाब करना चाहते है = मैं भी आप को विस्तार से बता दिया और समय भी दिया जगह भी बताया आप तैयार हैं तो सामने आयें आपका स्वागत है | मेरे तरफ से विषय रहेगा =1 =ईश्वरीय ज्ञान वेद है अथवा, कुरान ? इसे सिद्ध करना | 2 = ईश्वर और अल्लाह एक है, अथवा अलग ? इसे प्रस्तुत करना | 3 = मानवता का पाठ वेद में है, अथवा कुरान में ? इसे स्वप्रमाण सामने रखना होगा | यही तीन विषय मैंने आप को दिया इसी पर ही चर्चा होनी है आप बताएं आप को अब क्या कहना है | प्रतीक्षा में =पण्डित महेंद्रपाल आर्य =वैदिकप्रवक्ता =7 /7 /0 17 =

 

Top