Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

धरना देने वाले नेताओं को जेल भेजना चाहिए |

Share post:

धरना देने वाले नेताओं को जेल भेजना चाहिए |
भारत वासियों यह तो बात सही है की आप लोगों का चयन ही गलत हुवा था | सही में देश प्रेमी नेता कौन है यह अब सम्पूर्ण विश्व वासी देख जान और समझ रहे हैं | हमारे देश के नेता कहलाने वालों ने देश की उन्नति अपनी प्रान्तों की उन्नति के लिये राज निति नही करते सिर्फ और सिर्फ अपना स्वार्थ के लिये ही राज निति करते हैं | किसी तरीके से अपना घर भरना चाहिए देश जाय भांड़ में |
जो लोग नोटों की गड्डी बांध कर यहाँ वहां इसके पास उसके पास न मालूम कहाँ कहाँ छुपाये बैठे थे, एक झटके में काफूर हो गया | हमारे देश के नेता कहलाने वालों ने जनता का दुहाई देने लगे पर जनता कोई परेशन नही है, जितने की यह नेता परेशान हैं | कारण काला कारबार करने वाले तो यही नेता ही हैं जिन्हों ने रातोंरात नोटों की हिफाजत नही कर सके, और जनता के नाम से अपनी कुर्सी की हिफाजत करवाना चाहते हैं और जनता के हमदर्द बन कर भारत सरकार के खिलाफ दिल्ली के जन्तर मनतर पर धरना दे कर जनता को बताना चाहते हैं की हम तुम्हारे लिये लड़ रहे हैं |
 
अगर यह जनता की लड़ाई होती,तो क्या जनता सड़क पर नही उतरती ? और आगर यह जनता के लिये लड़ते तो जनता को साथ बुलाती | यहाँ तो सिर्फ नेता गणों को बुलाया गया है, इसका क्या कारण है की नेता लड़ रहे किन के लिये और जनता को साथ नही लिया, इसका कारण क्या है ? क्या समझदार सिर्फ हमारे नेता गण ही हैं भारत की जनता समझ दार नही ?और नेता गणों की बात यह नही समझ रहे हैं की यह नेता तो हमारे लिये लड़ रहे हैं और हमें साथ भी नही लिया इसकी वजह क्या है ?
 
कमाल की बात तो यह है की सभी विरोधी नेताओं का यह आन्दोलन है और मांग की जा रही है सरकार नोट बंद करने वाला फैसला वापस लें | इस से भला किसका होना है सरकार का, देश का, जनता का, या फिर इन हड़ताली नेताओं का ?
भारत सरकार को चाहिए इन सभी हड़ताली नेताओं को किसी भी प्रकार की सुविधा ना दी जाय और इन्हें गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया जाय देश विरुद्ध आचरण करने वालों को बिल कुल सहन न करें |
महेन्द्रपाल आर्य =वैदिकप्रवक्ता =दिल्ली =23=11=16 =

Top