Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

ब्राह्मण किसे कहते हैं अधीर रंजन को पता है ?

Share post:

अधीर रंजन चौधरी को पता है ब्राह्मण कौन है ?
रिया चक्रवर्ती को ब्राह्मण बताने वाले को पता है,की ब्राह्मण कौन है ? किसे कहा जाता है ब्राह्मण ? क्या फिल्म में शारीरिक प्रदर्शन करने वाली कोई ब्राह्मण हो सकती है ?
जबकि ब्राह्मण किसी जाती का नाम नहीं है एक गुणवाचक शब्द है ब्राह्मण किसी में वह ब्रह्मनत्व का गुण हो तो ब्राह्मण कहलाते हैं |
भारत भर में उथल पुथल मचादिया एक लड़की जिसे रियाचक्रवर्ती के नाम से दुनिया जानरही है
 
अगर यह कांड न होता तो दूसरा कांड भी, न हुवा होता और न हमाराष्ट्र सरकार की खिल्ली उडती, इसके पीछे एक ही कारण है रिया चक्रवर्ती |
 
अब इसे लेकर राजनीती हो रही है, कोई यह कहने लगे की वह ब्राह्मण परिवार की है इस लिए उसपर यह गाज गिराया गया है, दो दिन के बाद फिर यही लोग कहने लगेंगे वह बंगाली है इस लिए उसके साथ यह वर्ताव हुवा है |
 
सवाल उन लोगों से है जो लोग आज जातिवाद के नाम कार्ड खेलना चाहते और कह रहे हैं की रिया ब्राह्मण परिवार से है इस लिए यह सब हो रहा है उसपर, इसबात के कहने वाले से मेरा सवाल है क्या रिया जानती है ब्राह्मण कौन है और किसे कहा गया ब्राह्मण ?
 
लोक सभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को पता है ब्राह्मण किसे कहते हैं ? जिस ब्राह्मण और जिस बंगाल के नाम से कोई यह बात कहें तो मेरा कहना होगा की भले ही अधीर रंजन अपने को बंगाली कहे और मानें, उन्हों ने बंगाल का इतिहास को पढ़कर नहीं देखा |
 
जन्म से कोई ब्राह्मण नहीं होता कर्म से ही ब्राह्मण कहलाते हैं, इसबात को भारत के बंगाल प्रान्त में जन्मे मनीषी राजा राममोहन राय ने कहा था |
 
इसी बंगाल के मनीषी ऋषिबंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी ने कहा, इसी बंगाल प्रान्त में जन्में, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी ने कहा जन्म से नहीं कर्म से कोई ब्राह्मण होता हैं |
 
यह बहुत बड़ी भूल होगी यदि अधीर रंजन चौधरी ने यह बात कही तो उन्हें अपनी जानकारी बढ़ानी चाहिए | और यह भी बताना चाहिए की मैंने बिन जाने ही बोल दिया | इनकी तो यादत है कोलसभा में बैठ कर कुछ भी बोल देते है और फिर बाद में क्षमा याचना करते हैं लोगों ने खूब देखा है इसे, और मैं बंगाल से हूँ हिन्दी नहीं जानता यह कह कर पल्ला झाडते है |
 
यह इनकी गलती नहीं है वह जिस पार्टी से आते हैं, उसके अध्यक्ष को नहीं देखा प्रधानमंत्री जी के गला पकड़कर उनसे स्नेह लेते हैं, और फिर अपनी सीट में आकर आँख मारते हैं यही तो है इस पार्टी का चरित्र | इसपर भारत के लोग विचार करें सही क्या है और गलत क्या है ? धन्यवाद के साथ महेन्द्रपाल आर्य = 11 / 9 / 20

Top