Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

माता हीराबेन जी को श्रद्धा सुमन अर्पित ||

Share post:

आज शोक में डूबे हमारे देश के प्रधानमंत्री ||

आज से प्रधानमंत्री जी के सर से माँ का आशीर्वाद रूपी हाथ हटा, नरेन्द्र भाई मोदी जी प्रथम से ही माँ के ममत्व से बंधे रहे | प्रथम से ही चाहे वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे अथवा देश के प्रधानमंत्री बने हों अपनी माता जी से जो लगाव उनका रहा आज से वंचित हुआ माता जी का साये से बराबर के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी वन्चित हुए |

अपनी माता जी से जो लगाव प्रधान मंत्री जी का था, आज अपनी माता जी के अर्थी पे कन्धा लगाकर दाह संस्कार में ले जाते हुए | जो कुछ भी सरकारी नियम और प्रोटोकोल होता है सब को नकारते हुए प्रधानमंत्री जी ने माँ कि अर्थी को कन्धा लगाया और पैदल ही चलते रहे |

यही उनकी सादगी पन बिना दिखावा एक दम साधारण भाव में माननीय प्रधानमंत्री जी उनके जीवन का सादगी को दिखा रहे हैं आज मात्र देश वासी नहीं किन्तु सम्पूर्ण विश्ववासी आज इसे देख रहे हैं | यही सादगी अगर हर एक मानव के जीवन में उतर जाये तो देश का नहीं किन्तु मानव का कल्याण हो |

प्रधान मंत्री हो कर भी यह सादगी से मानव बहुत कुछ सिख सकते हैं, अगर कोई चाहे तो विशेष कर आज माननीय प्रधानमंत्री जी से हर एक नेता mlaM,L,A, MP, को शिक्षा लेनी चाहिए |

कारण एक बार जो MLAmlaएम,एल,ए, अथवा एम,पी, बन गए तो मानों कि उनके पैर जमींन में नहीं गिरते | अपने को प्रधानमंत्री जी से भी बड़ा समझने लगते हैं, यह मानव जीवन में अच्छी बात नहीं है |

हम मानव कहलाने वाले भी परमात्मा से प्रार्थना करते हैं जीवेम,शरदःशतं | परमात्मा हम सौ वर्ष तक जियें | माता हिराबेन जी के नाम से जिन्हें हम और आप सुनते थे वाकई में वह हीरा ही थीं जिन्होंने जीवन का सौ वर्ष पूरा कर आज भारत वासियों से अंतिम विदाई ली |

परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, पुरे परिवार को धीरज धारण करने कि शक्ति प्रदान करें |  माता जी के जीवन से हम लोग भी बहुत कुछ शिक्षा ले सकते हैं उनके आदर्श पे चल कर, परिवार के लोगों को चाहिए माताजी ने अपना जीवन पूरा कर गए उनके जीवन के छूटे कामों को पूरा करने को आगे बढ़ें | माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते महेन्द्र पाल आर्य ||      ओम शांति शांति शांति: |

Top