Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

सभी दूर दर्शन में बंगाल की फज़ीहत ||

Share post:

|| सभी दूरदर्शनों में बंगाल की फजीहत ||
सम्पूर्ण विश्व में बंगाल जैसी एक प्रतिष्टित, सांस्कृतिक शिक्षितऔर क्रांति कारीओं के गृह प्रान्त में, प्रांतीय मुख्यमन्त्री के व्यवहार से उनके क्रिया कलापों से, यह प्रान्त उपहास का साधन बन गया |

सम्पूर्ण विश्वमें एक मजाक बन गया यह बंगाल प्रान्त, जिस प्रान्त के लोगों ने अंग्रेजों का नींद हराम किया था, और अंग्रेजों को बंगाल की तारीफ भी करनी पढ़ी थी यह कहकर, की बंगाल जो आज सोचती है, पूरी दुनिया उसे अगले दिन कल जा कर सोचती है |

बंगाल के इस गरीमा को धूमिल करने में लगी बंगाल के ही मुख्यमंत्री महोदया आज बंगाल के गावं में और शहर में मुख्य मंत्री जी एक उपहास के पात्र बन गई उसकी भी बात नहीं थी किन्तु मुख्यमंत्री जी के लिए सम्पूर्ण बंगाल प्रान्त की फजीहत हो रही है |

पहली बात तो इन्हों ने मुसलमानों को गोरु कहा बंगला भाषा में गोरु बैल या गाय को कहा जाता है | जो कोई व्यक्ति अक्लसे काम न लें तो लोग उसे गोरु कहते हैं | जैसे कुछ लोग गधा कहते है ठीक उसी प्रकार बंगला में उसे कम अकल होने के नाते गोरु कहा जाता है | क्या यह बात प्रान्त के मुख्य मंत्री को पता नहीं है ? क्या यह शब्द उनके लिए शोभनीय हैं ?

इस से सम्पूर्ण मुस्लिम समाज को वह गाली दे रही हैं, TV चेनल वाले TMC के प्रवक्ता को पूछ नहीं पा रहे हैं की किसी एक कौम को आप गोरु कह रही हैं ? यह कौन सी सभ्यता और मर्यादा की बात हुई ? क्या पढ़ी लिखी समाज इसे सहन करेगी ? इतनी सी बातों की जानकारी क्या प्रान्त के मुख्य मंत्री को नहीं होनी चाहिए ?

किसी भी चेनल के एंकर भी tmc के प्रवक्ता से यह भी नहीं पूछा चलो मान लेते हैं की अगर आप अपनी वोट बैंक के लिए तुष्टि करण की बातें कर रही हैं तो क्या बंगाल के मुसलमानों की वोट से आप मुख्यमंत्री बनी ?

किसी हिन्दू ने आप को वोट नहीं दिया ? क्या हिन्दुओं को आप अनदेखी कर रही हैं ? जब कोई हिन्दू आप को वोट नहीं दिया तो हिन्दू अपने को हिन्दू होने का गर्व करते हुए जयश्रीराम बोल रहे हैं तो उसपर आप को आपत्ति किस लिए हो रही है ?

जब आप हिन्दुओं की उपेक्षा करेंगी तो हिन्दू किसके सहारे जियेंगे राम ही हिन्दुओं का महापुरुष हैं | अगर हिन्दू राम की जय लगाकर अपने मन की भाव बताना चाह रहेे की हे राम हम बंगाल के हिन्दू आप के ही भरोसे पर जी रहे हैं | बंगाल में हम हिंदुओं ने जिन्हें वोट देकर मुख्य मंत्री बनाया आज वही हम हिन्दुओं को अनदेखी कर रही हैं | हे राम आप ही हम हिन्दुओं के खेवैये हैं | हे राम जिस प्रकार अन्याय के विरोध में आप ने रावण को मात दिया, आज हम बंगाली हिन्दुओं पर उसी रावन और सुर्पनखा के अत्याचार है |

हम बंगाली हिन्दू की दुर्दशा उन्ही के द्वारा हो रही है की जिनको हम हिन्दुओं ने मुख्य मंत्री बनाया | हे राम हम हिन्दुओं के लिए कोई रास्ता बचा ही नहीं आप ही हम हिन्दुओं का एक मात्र सहारा हैं यही कारण है की हम हिन्दुओं ने दुनिया वालों को भी यही बताना युक्ति युक्त समझा की आप के नाम का जयकारा लगाकर मन को शांति और दिलासा दिलाना चाह रहे थे | पर उसमें भी वाधा पहुँचा रही हैं यह बंगाल की मुख्य मंत्री हम हिंदुयों को आप के नाम से जयकारा लगाने को दोषी मान कर जेल में डाल रही हैं |

एक समय था की आप के नाम का जयकारा लगा कर बंगाल के लोगों ने बड़े बड़े कार्य किया था, इसी डर से आज बंगाल प्रशासन जय श्रीराम शब्द सुनने को राजी नहीं और प्रान्त की नहीं अपनी भी फजीहत करने में लगी हैं |
सब को धन्यवाद के साथ =महेन्द्र पाल आर्य =4 /6 /19 = ज्यादा से ज्यादा इसको आगे भेजने की कृपा करें |

Top