Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

हम ही पाल रहे आतंकवादी वह किस लिए ?

Share post:

भारत वासियों के मेहनत की कमाई से भारत सरकार उन देश द्रोहियों को पालते आ रही है जो हमारे देश के खिलाफ नारा लगारहे हमारे सैनिकों को मार रहे।
 
यह देश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि भारत सरकार पाकिस्तान कि गलत हरकतों पर पाकिस्तान को कोसती है | गृह मंत्री उस पाकिस्तान में जा कर विरोध जता रहे हैं | प्रधानमंत्री दुनिया के सामने कहते नजर आरहे हैं पाकिस्तान आतंकवाद वाला देश है आदी |
इन बातों को कहने का क्या मतलब जब आतंकवादियों को आप खिला पिला रहे यहाँ तक कि भारत वालों पर गोमांस खाने में प्रतिबन्ध लगारहे, और उन्ही आतंकवादियों को गौमांस परोसा जा रहा है |
 
भारत बासियों के मेहनत कि कमाई सरकार कहाँ खर्च कर रही है ? इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है भला ?
 
जिस आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के सभी देशों कोआप एक जुट होने को कह रहे हैं | और यह भी कह रहे हैं कि आतंकवाद को हम कतई सहन नही करेंगे |
 
और उन्ही आतंकवादियों को आप अपनी खर्चे से पाल रहे हैं | जो पाकिस्तान पंथी है भारत विरोधी नारा लगा रहे हैं उन्हें अप अलगाववादी कह कर उनकी खातिर दारी कर रहे हैं,वह किस लिए ?
 
JNU में भारत कि बर्बादी तक नारा लगा रहे, उधर केरल में भी यही किया है वहां के छात्रों ने|
एक तरफ आप दूसरों को कह रहे हैं इनके खिलाफ, और मुल्कों को भी जानकारी दे रहे हैं |
तो हम भारतियो के खर्चे से उन देशद्रोहियों को किस लिए पाल रहे हैं ? क्या जवाब है सरकार के पास |
सभी भारत वासियों को मिलकर भारत सरकार से पूछना चाहिए | कि हमारे खर्चे से उन देशद्रोहियों किसलिए पला जा रहा है ?
महेन्द्रपाल आर्य=9/9/16

Top