Vaidik Gyan...
Total:$776.99
Checkout

आर्य समाजी कहलाने वालों ऋषि मान्यता की हत्या करते ?

Share post:

आर्य समाजी कहलाने वालों ऋषि मान्यता की हत्या करते ?
 
आप लोगों को यह जानकारी थी के कल 7 /7 20 को राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय बेबिनार “वैश्विक धर्म ग्रन्थों में ईश्वर तत्व मीमांसा,के नाम कार्यक्रम रखा था |
 
आर्य प्रतिनिधिसभा राजस्थान एवं आर्य समाज दौसा के तत्वधान में, ऋषि दयानन्द जी के मन्तव्यों पर पानी फेरने का काम इन तथा कथित आर्य समाज के अधिकारीयों के द्वारा किया गया |
 
ऋषि दयानन्द जी ने अपने अमरग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश में, विभन्न मत पंथ को धर्म नहीं माना है | और उन मत पंथ वालों के ग्रन्थों को भी धर्म ग्रन्थ नहीं माना जैसा, कुरान, पुराण, बाइबिल, गुरुग्रंथ आदि | ऋषि ने इन सभी ग्रंथों को जाली ग्रन्थ लिखा है |
 
अब यही ऋषि की बनी संस्था में उन्ही मत मजहब वालों को बुलाकर उन्ही लोगों के ग्रंथों से ईश्वर तत्व को सिद्ध करने लगे हैं |
 
इसमें 6 वक्ताओं का नाम लिखा है जिसमें एक नाम मेरा भी है, यहाँ बताया गया की केवल अपनी मान्यताओं को रखना है |
 
जब मैं वेद मन्त्रों से ईश्वर तत्व को प्रमाणित करने लगा, बाकि जितने विचार अवैदिक सुनाये गया थे, उन्हें तो धराशायी होना था | वह लोग सुनकर तिलमिलाए, आर्य समाज वालों ने भी मेरा विरोध किया |
 
सत्य सुनने को तैयार ही नहीं हुये और मुझे ही चुप होना पड़ गया,और मेरे साथ साथ अनेक जुड़े लोग थे वह भी उस सेमीनार को छोड़ दिया |
 
मैंने यह बात भरी सभा में कही की जितने लोगों को आप लोगों ने बुलाया है सब के साथ मेरा डिबेट करा दें फिर देखें वेद के सामने किसी की खाता भी नहीं खुल पायेगी |
 
जब तक मैं उसमें जुड़ा था उतने समय का सभी लोगों के विचार मैं रेकॉर्डिं कर लिया हूँ | विडिओ के साथ सबने क्या बोला वह वेद सम्मत है अथवा वेद विरुद्ध है ? आज एक विडिओ आप लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ | कई भागों में यह बनेंगे |
 
कार्यक्रम की शुरुयात वेद मन्त्रों से ही हुई इसके बाद वेद विरुद्ध विचारों को वक्ताओं ने सुनाया | आज भाग 1 को देखें और सुनें = शेयर, लाईक, सब्सक्राइब जरुर कर | धन्यवाद के साथ =
महेन्द्रपाल आर्य =8 /7 20
 
https://youtu.be/nZWu9WX3PSc

Top